उत्तराखण्डदिल्लीराष्ट्रीय

गढ़वाल हितैषिणी सभा के आजीवन सदस्यों का दिल्ली के कड़कड़डूमा गढ़वाल भवन में भव्य स्वागत 

 गढ़वाल से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में विजयी सदस्य सम्मानित

Amar sandesh नई दिल्ली।गढ़वाल हितैषिणी सभा दिल्ली के आजीवन सदस्य, जो गढ़वाल से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में विजय होकर लौटे हैं, उनका आज दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित गढ़वाल भवन में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों रोशनी चमोली (क्षेत्र पंचायत), दीप प्रकाश भट्ट, रविन्द्र सिंह बिष्ट, युद्धवीर सिंह रावत, धर्म सिंह अधिकारी, शिव सिंह राणा और जयानन्द धयानी (ग्राम प्रधान) का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित बुद्धिजीवी वर्ग, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा महिला शक्ति ने विजयी सदस्यों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर समाजसेवियों ने उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में दिल्ली एवं एनसीआर की सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भूमिका और सहभागिता पर भी चर्चा की।

समारोह की अध्यक्षता लाखीराम डबराल ने की। कार्यक्रम में गढ़वाल हितैषिणी सभा के निवर्तमान अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट, दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोडा, रणवीर पुंडीर, राजेश्वर पैनुली, निर्मल धनोला, अर्जुन सिंह राणा, गढ़वाल सदन कड़कड़डूमा के अध्यक्ष विनोद नौटियाल, अधिवक्ता राकेश बिंजोला और सुभाष गुसाईं सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

यह कार्यक्रम सार्वभौमिक सोशल कल्चरल चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली एवं मां ज्वाल्पा देवी शारदीय नवरात्र महोत्सव समिति दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अमर संदेश को यह जानकारी उत्तराखंड के वरिष्ठ समाजसेवी अनिल पंत द्वारा दी गई।

Share This Post:-
Post Views: 18 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *