दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

लक्ष्मी नगर मानवाधिकार विभाग कांग्रेस ने किया मास्क वितरण-अशोक शर्मा

दिल्ली।जनता को मास्क के प्रति जागरूक करने के लिए मानवाधिकार विभाग, लक्ष्मी नगर विधानसभा, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने आज लक्ष्मी नगर के बाजारों में मास्क का वितरण किया। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के खतरनाक स्तर पर फैलने की स्थिति को देखते हुए आज पटपड़ गंज रोड राधू पैलेस, तथा मधुबन चौक पर रिक्शा चालकों तथा ई रिक्शा चालकों को मास्क बांटे।

बाजारों में बिना मास्क पहन कर आने वाले युवकों को समझाया और 500 लोगों को निशुल्क मास्क वितरित किए। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मानवाधिकार विभाग के चीफ मिडिया कोऑर्डिनेटर अशोक शर्मा ने कहा कि दिल्ली में बैठी दोनों सरकार कोरोना से लड़ाई में विफल हो चुकी हैं जिसका खामियाजा दिल्ली की निर्दोष तथा मासूम जनता को भुगतना पड़ रहा है।  
कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी नगर विधानसभा मानवाधिकार विभाग कांग्रेस के चेयरमैन वीके शर्मा ने किया इस अवसर पर उपाध्यक्ष जगदीश सिंह मठारू, महासचिव विक्रम सिंह, हेमचंद मास्टर तथा राहुल आदि ने कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया।  

Share This Post:-
Post Views: 17 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *