दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना के विरुद्ध चलाए जा रहे इस जन आंदोलन से जुड़ें और  सभी को  इस महामारी के प्रति जागरूक करे-अमित शाह

नई दिल्ली|केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने देशवासियों से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कोरोना के विरुद्ध चलाए जा रहे जनआंदोलन से जुड़ने की अपील की। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि “कोरोना जैसी  वैश्विक महामारी से तभी लड़ा जा  सकता है जब समस्त देशवासी एक साथ आएं”। आइए,  हम सब मिलकर श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कोरोना के
 विरुद्ध चलाए जा रहे इस जन आंदोलन से जुड़ें और सभी को इस महामारी के प्रति जागरूक कर कोरोना मुक्‍त
 भारत बनाने में एक अहम भूमिका निभाएं”।
 
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “कोरोना से बचाव के केवल तीन मंत्र हैं। मास्क पहनें, दो गज की दूरी रखें और बार-बार हाथ धोएं। सभी से मेरी अपील है कि श्री नरेंद्र मोदी जी के इस आवाहन को सुरक्षा मंत्र मानकर न सिर्फ स्वयं को सुरक्षित रखें बल्कि अपने परिजनों, दोस्तों  सहकर्मियों को भी सुरक्षित करें”।
 

गृहमंत्री अमित शाह ने देश के सभी लोगो से अपील की प्रधानमंत्री के इस कोरोना से बचाव के केवल तीन मंत्र;

मास्क पहनें।

दो गज की दूरी रखें।

बार-बार हाथ धोएं।

Share This Post:-
Post Views: 24 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *