दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को नई पहचान मिली है-बैजयंत जय पांडा

नई दिल्ली, 13 अगस्त। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली के प्रभारी श्री बैजयंत जय पांडा ने आज यहां कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की नई पहचान और राष्ट्रभक्ति को जो सम्मान मिला है, वह दशको से नहीं मिल रहा था। पार्टी प्रदेश कार्यालय से तिरंगा यात्रा की शुरुआत करते हुए श्री पांडा ने कहा कि यह यात्रा उन लोगों को जवाब है, जिनका काम देशभक्ति का मज़ाक बनाना बन चुका है। 

महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता, कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती योगिता सिंह, मीडिया प्रमुख श्री नवीन कुमार जिंदल, महिला मोर्चा की महामंत्री डॉ मोनिका पंत एवं श्रीमती टीना शर्मा सहित अन्य प्रदेश एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि हज़ारों क्रांतिकारियों की कुर्बानियों के फलस्वरुप मिली आज़ादी की रक्षा के लिए हम सभी को एक जुट होकर देश के विकास में योगदान करना चाहिए ताकि एक मजबूत भारत बन सके। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के तौर पर मनाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जो वायदा किया था उसे मूर्तरुप दिया जा चुका है।  

श्री गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के 7 वर्षों के कार्यकाल में किसान, महिलाओं, युवाओं, मजदूरों सहित देश के सभी वर्गों के लिए जितनी योजनाएं शुरु की गई है वे अपने आप में मिसाल है। 

महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ का कारवां आज प्रदेश कार्यालय से होते हुए राजीव चौक तक गया जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया

Share This Post:-
Post Views: 13 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *