उत्तराखण्डराष्ट्रीय

काँग्रेस की परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में गरजे हरक, सूर्यकांत,शूरवीर व रघुबीर

चंद्र मोहन जदली

कोटद्वार लैंसडाउन के धर्मशाला में आयोजित काँग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में काँग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. हरक सिंह रावत, शूरवीर सजवान, धीरेंद्र प्रताप, सूर्यकांत धस्माना व रघुबीर बिष्ट, रश्मि पटवाल,पिंकी नेगी,रिखणीखाल की ज्येष्ठ कनिष्क ब्लॉक प्रमुख सुनीता रावत,राजेंद्र रावत,ने लैंसडाउन विधानसभा के काँग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी को मजबूत करने के साथ साथ सत्तारूढ़ भाजपा की खामियों को जनता के बीच उजागर करके सत्ता परिवर्तन करने का संकल्प लिया।
काँग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास नेगी की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में जयहरीखाल ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष गंभीर सिंह रावत, रिखणीखाल के ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र रावत,नैनीडाण्डा के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हो कर
रघुबीर बिष्ट को प्रत्याशी बनाकर एक बार फिर से काँग्रेस की सत्ता स्थापित करने का संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं में मनोज रावत,दीपक बिष्ट, बनवारी लाल ध्यानी,सुदीप घिल्डियाल, जैन सिंह बिष्ट,नरेंद्र रावत, महेंद्र रावत,सबसे सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *