Post Views: 0
Amar sandesh नई दिल्ली। गेल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) संदीप कुमार गुप्ता को व्यापारिक स्थिरता और सामाजिक प्रभाव में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए 2025 का महात्मा अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनके अद्वितीय नेतृत्व, रणनीतिक दूरदर्शिता और ऊर्जा क्षेत्र में जिम्मेदार विकास को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया।
इस सम्मान को भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी एवं पूर्व उपराज्यपाल पुडुचेरी डॉ. किरण बेदी और गांधीवादी व वकील अमित सचदेवा, जिन्हें भारत का CSR मैन के रूप में जाना जाता है,उनके करकमलों से प्रदान किया गया।
सीएमडी श्री गुप्ता के नेतृत्व में GAIL ने न केवल ऊर्जा क्षेत्र में अपनी स्थिति को सुदृढ़ किया बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण जैसे CSR कार्यक्रमों के माध्यम से समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला। GAIL की इन पहलाओं ने देशभर में लाखों लोगों के जीवन में सुधार लाया।
इसके अतिरिक्त, GAIL को समुदायों को सशक्त बनाने और सतत विकास को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों के लिए सीएसार उत्कृष्टता में महात्मा अवार्ड 2025 से भी सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को अमित सचदेवा और राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय के निदेशक एवं सचिव A. अन्नामलाई ने प्रदान किया।
इस पुरस्कार को GAIL CMD संदीप कुमार गुप्ता ने व निदेशक (HR) आयुष गुप्ता, ED (CSR & HR) अनुप गुप्ता और GAIL CSR टीम के साथ संयुक्त रूप से प्राप्त किया।
Related