दिल्लीराज्य

120वीं पुण्यतिथि पर सामाजिक क्रांति के पुरोधा बिरसा मुंडा को शिक्षाविद् दयानंद वत्स ने श्रद्धासुमन अर्पित किए

अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ एवं नेशनल एजुकेशनल मीडिया नेटवर्क के तत्वावधान में उत्तर पश्चिम दिल्ली स्थित संघ के मुख्यालय बरवाला में आज संघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता दयानंद वत्स की अध्यक्षता में सामाजिक क्रांति के पुरोधा पुरुष, महान समाज सेवी भगवान बिरसा मुंडा की 120वीं पुण्यतिथि सादगी और श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। वत्स ने पूज्य बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें कृतज्ञ राष्ट्र की और से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में वत्स ने कहा कि अपनी नेतृत्व क्षमता, असाधारण शौर्य के बल पर अन्याय, अत्याचार और अंग्रेजों के दमन का बिरसा मुंडा ने अपने तीरों से बदला लिया और एक नई सामाजिक क्रांति का उद्घोष किया।
श्री दयानंद वत्स ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक से आग्रह किया है कि भावी युवा पीढी को बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र से परिचित कराने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाए।
दयानंद. वत्स

Share This Post:-
Post Views: 14 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *