दिल्लीराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस: दुष्यंत गौतम ने दी शुभकामनाएं, बताया देशहित में समर्पित व्यक्तित्व

*देशहित में समर्पित अद्वितीय नेतृत्व: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी**

Amar sandesh नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी दुष्यंत गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ऐसे व्यक्तित्व हैं जो देश और समाज के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। उनका जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित है।

गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन के 24 घंटों में से 18 घंटे तक कार्य करते हैं और उनके लिए देश ही सर्वोपरि है। उनका सपना है कि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचे। इसी सोच के साथ उन्होंने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक योजनाएँ लागू कीं, जिनका लाभ आज समाज के हर वर्ग तक पहुँच रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज चौमुखी विकास की ओर बढ़ रहा है। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ और विश्व स्तर पर भारत की बढ़ती साख – यह सब उनके नेतृत्व की दूरदर्शिता और अथक परिश्रम का परिणाम है।

दुष्यंत गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को सत्ता का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम बनाया है। उनका जीवनचरित्र आज देशवासियों और विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Share This Post:-
Post Views: 92 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *