दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे दीपक कुमार गुप्ता—गुरूचरण सिह राजू

दिल्ली।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली प्रदेश एवं जिलों की कांग्रेस कमेटी अपने अपने स्तर पर इस विकट परिस्थिति में लोगों की मदद के लिए घरों से बाहर आकर कार्य कर रही है

आज लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र मे दीपक कुमार गुप्ता जिन्होंने लक्ष्मी नगर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा कर्मठता से कार्य किया है। उनकी कार्यक्षमता तथा प्रतिभा एवम सभी को साथ लेकर चलने की उनकी कार्यशैली को संज्ञान में लेते हुए तथा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार की मेहनती कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने की नीति का अनुसरण करते हुए श्री गुरुचरण सिंह राजू अध्यक्ष पूर्वी दिल्ली जिला कृष्ण नगर कांग्रेस कमेटी ने दीपक गुप्ता को जिले में सचिव पद पर नियुक्त किया है। श्री गुरचरण सिंह राजू ने दीपक कुमार गुप्ता को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए आशा व्यक्त की कि वे कांग्रेस पार्टी के संविधान के अनुसार कार्य करते हुए क्षेत्र में  जनसेवा करेंगे तथा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी तथा देश के लोकप्रिय तथा जन जन के प्रिय नेता श्री राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर लक्ष्मी नगर से कांग्रेस पार्टी से विधायक प्रत्याशी रहे डॉ हरिदत्त शर्मा एडवोकेट हरिश गोला ,पंडित अशोक शर्मा, सहित निगम प्रत्याशी, जिले के कई ब्लाक अध्यक्ष तथा वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *