दिल्लीराज्य

कांग्रेस हर कार्यकर्ता इस घड़ी जन सेवा करना अपना मूल कर्तव्य समझता है-अशोक शर्मा

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शकरपुर में सेनेटाजेशन का सेवाकार्य किया गया।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी  केअध्यक्ष अनिल चौधरी के आह्वान पर विशेष सेनेटाइजेशन अभियान के तहत आज शकरपुर में मदर डेयरी रोड शकरपुर, मदर डेयरी स्कूल ब्लाक, शकरपुर तथा मेन मार्किट, स्कूल ब्लाक मेन मार्किट में विशेष सेनिटाइजेशन की सेवा दी गई । जिससे कोविड -19 महामारी क्षेत मे फैलने से रोकने मे मदद मिलेगी।

इस सेवाकार्य में अजय नागपाल पूर्व प्रेस सचिव, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ, अशोक शर्मा चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर, मानवाधिकार विभाग, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी, चौधरी कुलदीप सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी, चौधरी यशपाल सिंह प्रमुख समाज सेवी तथा अजय शर्मा महासचिव पूर्वी दिल्ली जिला कृष्णा नगर कांग्रेस कमेटी, पूर्वी दिल्ली जिला कृष्णा नगर युवा कांग्रेस के महासचिव अंजुम अली खान में शामिल रहे।
इस अवसर पर अशोक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ सेवा में विश्वाश रखती है सेवा करने के लिए उसे सत्ता की आवश्यकता नहीं है। दिल्ली में दोनों सरकारें सिर्फ प्रचार में लगी हुई हैं।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *