उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने रवि बिजारनियां की माताजी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

देहरादून मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के उप निदेशक तथा प्रभारी, मा0 मुख्यमंत्री प्रेस सूचना ब्यूरो श्री रवि बिजारनियां की माताजी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
उप निदेशक श्री रवि बिजारनियां की माताजी के आकस्मिक निधन पर सचिव सूचना डॉ० पंकज कुमार पाण्डेय, महानिदेशक सूचना श्री रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डॉ अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक श्री आशीष त्रिपाठी, श्री के.एस.चौहान, उप निदेशक श्री नितिन उपाध्याय एवं श्री मनोज श्रीवास्तव सहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी शोक व्यक्त किया है।

Share This Post:-
Post Views: 16 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *