सरकारी नौकरी: NICL में 500 असिस्टेंट पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई
Amar Sandesh, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 500 असिस्टेंट (क्लास-III) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 7 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) की डिग्री प्राप्त की है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार को संबंधित राज्य या क्षेत्र की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए। आयु सीमा, आरक्षण और अन्य पात्रता संबंधी जानकारी विस्तृत अधिसूचना में दी गई है।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
NICL असिस्टेंट भर्ती में चयन तीन चरणों में किया जाएगा—
प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा (Preliminary Exam)
मुख्य ऑनलाइन परीक्षा (Main Exam)
रीजनल लैंग्वेज टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन
परीक्षा कब होगी?
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 18 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अगस्त 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 7 अगस्त 2026
प्रारंभिक परीक्षा (Phase-I): 27 अगस्त 2026
मुख्य परीक्षा (Phase-II): 30 अक्टूबर 2026
कंपनी ने अभी तक परिणाम (Result) की तिथि घोषित नहीं की है। परीक्षा समाप्त होने के बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
किस राज्य में कितनी रिक्तियां?
NICL ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए रिक्तियां निर्धारित की हैं। प्रमुख राज्यों में सीटों की संख्या इस प्रकार है—
महाराष्ट्र – 57 पद
तमिलनाडु – 49 पद
पश्चिम बंगाल – 46 पद
राजस्थान – 36 पद
केरल – 35 पद
गुजरात – 34 पद
ओडिशा – 32 पद
जम्मू-कश्मीर – 30 पद
कर्नाटक – 30 पद
उत्तर प्रदेश – 24 पद
दिल्ली – 20 पद
बिहार – 18 पद
असम – 18 पद
छत्तीसगढ़ – 18 पद
चंडीगढ़ – 18 पद
मध्य प्रदेश – 18 पद
तेलंगाना – 15 पद
आंध्र प्रदेश – 14 पद
झारखंड – 10 पद
पंजाब – 10 पद
उत्तराखंड – 6 पद
अरुणाचल प्रदेश – 5 पद
दादरा एवं नगर हवेली/दमन एवं दीव – 4 पद
अंडमान एवं निकोबार – 3 पद
गोवा – 2 पद
हिमाचल प्रदेश – 2 पद
मेघालय – 2 पद
मिजोरम – 2 पद
त्रिपुरा – 2 पद
हरियाणा – 2 पद
पुडुचेरी – 2 पद
नागालैंड – 1 पद
सिक्किम – 1 पद
लद्दाख – 1 पद
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले NICL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, भर्ती (Recruitment) सेक्शन में जाकर आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
ऑनलाइनलिंक पेस्ट करें: https://nationalinsurance.nic.co.in/recruiet
आधिकारिक वेबसाइट:
https://nationalinsurance.nic.co.in

