Views: 0
विकसित भारत स्टूडेंट कॉन्क्लेव को करेंगे संबोधित, जनजातीय एवं सामुदायिक नेताओं से संवाद, वारंगल में बूथ अध्यक्षों का करेंगे मार्गदर्शन
Amar sandesh दिल्ली/हैदराबाद।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के तेलंगाना प्रवास का सोमवार को दूसरा दिन संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न वर्गों के साथ संवाद को समर्पित रहेगा। अपने व्यस्त कार्यक्रम के तहत भाजपा अध्यक्ष सबसे पहले हैदराबाद में आयोजित ‘विकसित भारत स्टूडेंट कॉन्क्लेव’ को संबोधित करेंगे, जहां वे युवाओं के बीच विकसित भारत के विजन और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर अपने विचार रखेंगे।
दोपहर लगभग 2 बजे श्री नितिन नवीन जनजातीय एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों और कम्युनिटी लीडर्स के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान सामाजिक समरसता, जनभागीदारी तथा संगठन के विस्तार सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
इसके बाद भाजपा अध्यक्ष वारंगल पहुंचकर जिले के बूथ अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे। बैठक में वे आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियानों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
वारंगल प्रवास के दौरान श्री नितिन नवीन प्रसिद्ध भद्रकाली माता मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना भी करेंगे। दिन के अंत में वे हैदराबाद में तेलंगाना प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की गतिविधियों, सदस्यता अभियान तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।
भाजपा अध्यक्ष के इस दौरे को तेलंगाना में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Related