भारत भूमि ट्रस्ट स्वरोजगार के क्षेत्र में लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है -सुरेंद्र सिंह चौहान
अल्मोड़ा।जनपद अल्मोड़ा के चैखुटिया विकास खण्ड ग्राम छाना में भारत भूमि ट्रस्ट द्वारा एक नया कार्यालय बनाया गया है, श्री गिरधर बिष्ट को यहां का कार्यभार संभालने के लिये नियुक्त किया गया है।
ट्रस्ट द्वारा स्वयं के रोजगार करके आत्मनिर्भर बनने और गौ पालन करने गोवर व गोमूत्र से जैविक खेती करने संबंधी बहुत सी जानकारी दी। तथा साथ ही यह भी कहा गया कि आप लोग जो भी उत्पादन अपने खेतों में जैविक के माध्यम से करेंगे वह उत्पाद भारत भूमि ट्रस्ट आपसे उचित मूल्य पर खरीदने के लिए तैयार है।
भारत भूमि ट्रस्ट के संस्थापक सुरेन्द्र सिहं चौहान ने बताया कि इससे हर एक किसान गोपालन भी करेगा, और जैविक खेती को बढ़ावा भी मिलेगा। तथा छोटे किसानों को आय के साधन भी प्राप्त होगें। भारत भूमि ट्रस्ट समय- समय पर इस तरह के आयोजन करके लोगों को जागरूक करता रहता है। ज्ञात हो भारत भूमि ट्रस्ट समय-समय पर एजुकेशन के क्षेत्र में और स्वास्थ्य कैंप एवं जरूरतमंदों की मदद के लिए भी हमेशा आगे आकर काम करती रहती है।