बिहारराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 100 दिन: सेवा, संकल्प और समर्पण के साथ विकास, सुशासन और जनसेवा की नई मिसाल

Amar sandesh दिल्ली/पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री सम्राट चौधरी के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर राज्य सरकार ने “सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन” अभियान के माध्यम से विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़ी उपलब्धियों को जनता के सामने रखा है। इस अवसर पर जारी विशेष वीडियो में सरकार के 100 दिनों के कार्यों, जनहितकारी निर्णयों और विकास परियोजनाओं की विस्तृत झलक प्रस्तुत की गई है।

 

सरकार के अनुसार, इन 100 दिनों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं गरीब वर्ग के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पारदर्शी प्रशासन, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निवेश को बढ़ावा देने तथा आम नागरिकों तक सरकारी सेवाओं को समयबद्ध तरीके से पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

जारी वीडियो में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। सरकार ने कहा कि “विकास, विश्वास और जनसेवा” की भावना के साथ बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लगातार जारी रहेगा।

राज्य सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन 100 दिनों की उपलब्धियों को देखें, साझा करें और विकास यात्रा के सहभागी बनें। इसके लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक वीडियो उपलब्ध कराए गए हैं।

100 दिनों की उपलब्धियों की झलक यहां देखें

X (Twitter): https://x.com/i/status/2081036372941602902

Facebook: https://www.facebook.com/share/v/1UoQZmRRc4/

Instagram: https://www.instagram.com/reel/DbOIHl6segI/?igsh=MWJudTB5ZWNwbWc3dw==

YouTube: https://youtu.be/DA7Wmj1qA8Y?si=0hkTlCbPJAaboTwM

Public App: https://public.app/user/profile/mHoaxuQlzbO9oIGgLgZpWFc377o2

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *