दिल्ली में सजेगी ग़ज़लों की शानदार महफ़िल, ‘एक शाम, ग़ज़ल के नाम’ में देश के दिग्गज ग़ज़लकार होंगे एक मंच पर
Amar sandesh नई दिल्ली। साहित्य और विचारों के संवर्धन के लिए कार्यरत लिखावट फाउंडेशन द्वारा आगामी 26 जुलाई 2026 (रविवार) को
राजधानी दिल्ली में “एक शाम, ग़ज़ल के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सायं 6 बजे से इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (एनेक्सी), लोदी एस्टेट, नई दिल्ली में होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध ग़ज़लकार श्री हरेराम समीप करेंगे। इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित ग़ज़लकार डॉ. विनोद सिंघा, डॉ. दिव्या जैन, डॉ. अमर पंकज तथा डॉ. जगमोहन राय ‘सजन’ अपनी ग़ज़लों की प्रस्तुति देंगे। वहीं, डॉ. नीरज कुमार मिश्रा द्वारा आलेख पाठ भी किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य ग़ज़ल विधा को प्रोत्साहित करना तथा साहित्य प्रेमियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहां साहित्य, विचार और रचनात्मक अभिव्यक्ति का संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम की परिकल्पना, संयोजन एवं प्रस्तुति लिखावट फाउंडेशन (नई दिल्ली) द्वारा की जा रही है।
यह जानकारी अमर संदेश को डॉ. नीरज कुमार मिश्रा द्वारा उपलब्ध कराई गई।

