दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिला शक्ति को दिया सम्मान

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में श्री गीता जयन्ती समारोह समिति के तत्वाधान एवंम आयल इंडिया लिमिटिड,(पेट्रोलियम मंत्रालय,भारत सरकार) के सहयोग से राजधानी के एवान-ऐ-ग़ालिब सभागार में ” नारी शक्ति सम्मान समारोह” आयोजित किया गया,आयोजित समारोह कि अध्यक्षता समिति के मुख्य संरक्षक प्रमोद सेठी ने की।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, पूर्वी दिल्ली नगर निगम की महापौर श्रीमति नीमा भगत, राज्यसभा संसदा सम्पतिया उइके, विधायक ओमप्रकाश शर्मा व अन्य उपस्थित रहे। आयोजित समारोह में उपस्थित सभी अतिथिगण ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को समिति की ओर से शाल, ‘नारी शक्ति प्रतीक चिन्ह’ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजकुमार भाटी ने कहा कि नारी सम्मान के लिए संस्था गत कई वर्षों से कार्यक्रम कराती आ रही है और आगे भी कराती रहेगी,नारी सम्मान से समाज का सशक्तिकरण होता है,और कोई भी क्षेत्र नारी के बिना अधूरा है| पूर्वी दिल्ली नगर निगम महपौर नीमा भगत ने कहा कि नारी तो जग जननी है, नारी ना होती तो ये संसार ना होता| राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके ने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में उन्नति कर रही है समाज में फैली हर एक उस बुराई को दूर करने में महिलायें मुख्य भूमिका निभा सकती है जो आज महिलाओं के प्रति फैली हुई हैं | इस अवसर पर अन्य ने भी विचार व्यक्त किये,समारोह में शिक्षा क्षेत्र से श्रीमती पूजा पांचाल, श्रीमती कुसुम लता, डॉ सुनीता शर्मा, श्रीमती शालू जैन, श्रीमती रीति तोमर, श्रीमती सुदेश सचदेवा, डॉ मनीषा, श्रीमती पूजा बर्सले, श्रीमती मनिंदर पाल कौर ,पत्रकारिता क्षेत्र से सुनीता तिवारी ,चारू नरूला,अंजना राघव, आशू मिश्रा,पल्लवी झा, रोमाना सार खान, गुलविश सिद्दीकी,वंदना, रश्मि शर्मा,चिकित्सा क्षेत्र से डॉ नीलम प्रसाद ,डॉ आरती गुप्ता, डॉ दिव्या चड्डा, डॉ शिवानी कपूर, पुलिस क्षेत्र से शालू ,जितेन्द्र नेगी ,रेनूयादव, शुभांगी, खिलाड़ी आयशा फलक, वित्तीय मनीषा कौशक समाजसेवी सीमा गुप्ता, स्टार्ट अप इंडिया सिन्हा, को नारी शक्ति सम्मान से नवाज़ा गया। इस अवसर पर भगवत रस्तोगी,ललित गर्ग, यशोदा भाटी,सी ए आरती चौहान, कैलाश गुप्ता,प्रदीप भटनागर,असलम खान, रणवीर जादोन आदि मौजूद थे |

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *