उत्तराखण्डदिल्लीराष्ट्रीय

देवभूमि क्रिकेट महाकौथिग में 64 टीमें, 960 खिलाड़ी भाग लेंगे

Amar sandesh दिल्ली।देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन महाकौथिग (रजि.) द्वारा आयोजित 6वां टी-20 देवभूमि क्रिकेट महाकौथिग का आयोजन रविवार, 26 अक्टूबर 2025 से नोएडा क्रिकेट स्टेडियम, सेक्टर-21 में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में उत्तराखण्ड मूल के 64 टीमों के 960 खिलाड़ी भाग लेंगे।

गढ़वाल भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में देवभूमि क्रिकेट महाकौथिग के अध्यक्ष अर्जुन सिंह कण्डारी ने बताया कि आयोजन समिति के साथ गढ़वाल हितैषिणी सभा, माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, लोर हर्बल बोस्केज और डेनिश पेटीसरी की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

विजेता टीम को ₹1,21हजार का प्रथम पुरस्कार लोर हर्बल बोस्केज और डेनिश पेटीसरी (मुकेश खंतवाल) द्वारा, जबकि द्वितीय टीम को ₹75,000 का पुरस्कार गढ़वाल हितैषिणी सभा द्वारा प्रदान किया जाएगा। विजेता व उपविजेता ट्रॉफी (₹51,000) माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर राणा देंगे।

समाजसेवी सूरत सिंह बिष्ट ने टूर्नामेंट के सभी मैन ऑफ द मैच पुरस्कार (₹50,000 मूल्य के) प्रायोजित करने की घोषणा की है। आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष दरवान सिंह रावत ने बताया कि उद्घाटन और समापन समारोह में समाजसेवी आनन्द सिंह रावत द्वारा खिलाड़ियों, अतिथियों और क्रिकेट प्रेमियों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

समापन समारोह 14 दिसम्बर 2025 को मंसूर अली खां पटौदी क्रिकेट स्टेडियम, जामिया ओखला में आयोजित किया जाएगा।

प्रेस कांफ्रेंस में गढ़वाल हितैषिणी सभा के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, महासचिव पवन मैठानी, सांस्कृतिक सचिव वीरेंद्र सिंह नेगी, माता पार्वती देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा, देवेन्द्र रावत, मुकेश खंतवाल, अर्जुन सिंह कण्डारी, एडवोकेट जे. एस. रावत, दरवान रावत, मनवर सिंह असवाल, वीरेंद्र बिष्ट, अनिल सिंह रौथाण, अभिषेक चौधरी एवं क्रिकेट कोच कमल बागड़ी उपस्थित रहे।

Share This Post:-
Post Views: 22 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *