हमारी संस्कृति

हिमालय पर्वतीय राज्यों की संस्कृति और भाषाओं के संरक्षण हेतु बड़ा आयोजन प्रस्तावित—-मधु भट्ट

दिल्ली। उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, भाषाओं और बोलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श दिल्ली में आयोजित किया गया। इस बैठक में श्रीमती मधु भट्ट (उपाध्यक्ष राज्य मंत्री उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद, उत्तराखंड सरकार)  विषय पर उत्तराखंड दिल्ली प्रवासियों के साथ श्रीमती भट्ट ने विचार विमर्श किया। इस मौके पर मौजूद रहे डॉक्टर के सी पांडे, श्रीमती लक्ष्मी नौडियाल, श्रीमती संगीता सुयाल, मोहन रावत, अमर चंद्र आदि।

बैठक में हिमालय पर्वतीय राज्यों की बोली-भाषाओं और लोक संस्कृति को सहेजने और उसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने की संभावनाओं पर गंभीर चर्चा की गई। सभी उपस्थित महानुभावो ने इस विषय को न केवल सांस्कृतिक संरक्षण के रूप में देखा, बल्कि इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर बताया।

इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आगामी कुछ महीनों में उत्तराखंड की धरती पर एक भव्य आयोजन की योजना बनाई गई है, जिसका उद्देश्य उत्तराखंड समेत समस्त हिमालय पर्वतीय राज्यों की सांस्कृतिक विविधता को मंच प्रदान करना होगा। आयोजन की तैयारी को लेकर रूपरेखा पर चर्चा भी इस बैठक में की गई,जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, बोलियों पर संगोष्ठियां और शोधपत्र प्रस्तुतिकरण शामिल होंगे।

यह आयोजन न केवल उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करेगा, बल्कि देशभर के लोगों को हिमालय राज्यों लोकजीवन की झलक से परिचित कराने का एक माध्यम भी बनेगा।

Share This Post:-
Post Views: 40 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *