दिल्लीराष्ट्रीय

हरियाणा में रविवार से प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब का तूफानी दौरा

प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद  

 

दिल्ली, 3 जून। । मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे संपर्क अभियान को लेकर हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब रविवार 4 जून से अपने तूफानी दौरे की शुरुआत करेंगे।

संपर्क अभियान के तहत होने वाले इस दौरे में वे हिसार, महेंद्रगढ़ – भिवानी, गुरुग्राम और फरीदाबाद लोकसभा के करीब 1500 से ज्यादा पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं के साथ वे संवाद करेंगे।

इन दौरों के दौरान बिप्लब देब की कोशिश निचले स्तर पर व्याप्त संगठन की कमजोरियों को पहचान कर उसके निदान की है। मिशन 2024 के बाबत वो हरियाणा भाजपा के संगठन को और शक्तिशाली बनाना चाहते हैं। इसलिए वे अधिक से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनमें जोश भरेंगे।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि 4 जून को श्री देब उचाना विधानसभा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उसके शाम 3 बजे जींद भाजपा के अध्यक्ष राजू मोर निवास पर कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे। इसके अलावा शाम 4 बजे वे हांसी में हिसार लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं के संग संवाद करेंगे।

अगले दिन 5 जून को सुबह 10 बजे महेंद्रगढ़ – भिवानी लोकसभा कार्यकर्ताओं संग चरखी दादरी में बैठक करेंगे। शाम 4 बजे वे गुरुग्राम भाजपा कार्यालय में गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं संग संवाद करेंगे।

तीसरे दिन यानी 6 जून को सुबह 10 बजे से वे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं संग फरीदाबाद भाजपा कार्यालय में संवाद करेंगे।

सैनी ने बताया कि देब का मुख्य फोकस पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर कर उन्हें मिशन 2024 में जुटाने की है। प्रोग्राम के आयोजन में जुटे नेताओं को विशेष निर्देश दिए गए हैं की पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं को इन बैठकों में जरूर बुलाना है। देब के पार्टी बैठकों का कार्यक्रम प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बडोली बना रहे हैं। वे तीनों दिन प्रभारी के साथ रहेंगे।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *