दिल्लीराष्ट्रीय

फैडरेशन आफ पीटीआई इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले देश की बडी मीडिया फैडरेशनो व यूनियनो द्वारा 20 अप्रेल को बडे स्तर पर धरना प्रदर्शन

सी एम पपनैं

नई दिल्ली। देश की अव्वल नम्बर न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया (पीटीआई) प्रबंधकों के तानाशाही रवैये के खिलाफ देश के समस्त राज्यो के पीटीआई व भाषा न्यूज एजेंसी कर्मचारियों का जमावडा पीटीआई बिल्डिंग पार्लियामैंट स्ट्रीट नई दिल्ली पर 17 से 21अप्रेल तक फैडरेशन आफ पीटीआई इंप्लाइज युनियन के बैनर तले इकठ्ठा होकर एजेंसी प्रबंधकों की तानाशाही के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहा है।

पीटीआई प्रबंधकों द्वारा विगत कुछ वर्ष पूर्व 297 कर्मचारियो को असंवैधानिक तरीके से रिट्रचमैंट कर दिया गया था। उक्त कर्मचारियों की पीएफ राशि पर मिलने वाला ब्याज बन्द कर दिया गया था। वर्ष 2011 मे वेतन आयोग द्वारा जारी सिफारिश कर्मचारियों पर अभी तक लागू नहीं की गई है। उक्त सभी मांगो को मनवाने के लिए देश के विभिन्न राज्यो से दिल्ली पहुचे पीटीआई कर्मचारियों द्वारा बडे स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

20 अप्रेल को प्रात: 9 बजे से देश की अन्य प्रमुख अखबारी फैडरेशनो व यूनियनों से जुडे कर्मचारियों के साथ पीटीआई प्रबंधन के खिलाफ फैडरेशन आफ पीटीआई इंप्लाइज युनियन के बैनर तले महा-प्रदर्शन किया जाना है। जिसकी तैयारी फैडरेशन द्वारा बडे स्तर पर की गई है। उक्त प्रदर्शन की अगुवाई फैडरेशन आफ पीटीआई इंप्लाइज युनियन अध्यक्ष अतानु पाल, महासचिव बलराम दहिया व सागर बुर्की, नेशनल कन्फडरेशन आफ न्यूज पेपर एंड न्यूज एजैंसीज इंप्लाइज आर्गेनाईजेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष व पीटीआई राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डाॅ इंदुकांत दीक्षित, नेशनल फैडरेशन आफ न्यूज पेपर इंप्लाइज (एनएफएनई) राष्ट्रीय महासचिव सी एम पपनैं, टाइम्स आफ इंडिया की बैनेट कालमैंन एंड कम्पनी इंप्लाइज यूनियन महासचिव व दिल्ली फैडरेशन आफ न्यूज पेपर इम्पलाइज (डीएफएनई) अध्यक्ष व महासचिव क्रमश: हवलदार सिंह व सूरवीर सिंह इत्यादि इत्यादि की अगुवाई मे किया जायेगा।

देश की सबसे बडी न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया (पीटीआई) व हिंदी समाचार सेवा भाषा के देशभर के राज्यो मे करीब 120 कार्यालयो के अंतरगत करीब आठ सौ कर्मचारी तैनात हैं। विदेशो के लगभग प्रमुख शहरो मे संवाददाता नियुक्त हैं। कई विदेशी न्यूज एजेंसियां जिनमे यूपीआई व एएफपी प्रमुख हैं, खबरों के आदान-प्रदान के सम्बंध हैं।

न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया (पीटीआई) के वर्तमान बोर्ड अध्यक्ष अवीक कुमार सरकार तथा के एन संथकुमार बोर्ड उपाध्यक्ष के साथ-साथ अन्य बोर्ड सदस्यों मे लगभग बडे मीडिया घरानों के मालिक जिनमे विवेक गोयंका, विनीत जैन, होरमुस्जी एन कामा, महेन्द्र मोहन गुप्ता, एम भी श्रीयास कुमार, एन रवि, प्रवीण सोमेश्वर, रियाद मैथ्यू, एल एडीमुलम, विजय कुमार चौपड़ा, प्रो.दीपक नायर, आर गोपाला कृष्णन, शिव शंकर मैंनन तथा टी एन नीनान प्रमुख हैं। विजय जोशी इस प्रमुख न्यूज एजेंसी के मुख्य संपादक व सीईओ हैं। इस न्यूज एजेंसी का वार्षिक रेवन्यू लगभग दो विलियन के करीब है।

———–

Share This Post:-
Post Views: 108 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *