दिल्लीराष्ट्रीय

भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए कमल के फूल पर दें वोट :—पुष्कर सिंह धामी

दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़गंज में नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के पक्ष में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया।इस रोड़ शो में प्रतिभाग कर हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने सुश्री बांसुरी स्वराज को अपना समर्थन दिया।

इस दौरान अपने संबोधन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हम सभी भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज जी के समर्थन में एकत्र हुए हैं, उन्होंने कहा इतनी गर्मी में भी जनता का उत्साह उमंग देखकर लगता है निश्चित ही आपके आशीर्वाद से सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाली हैं। इस बार दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा जीतने वाली है। उन्होंने कहा 25 मई के लिए संकल्प लें की हम खुद भी मतदान करें औरों से भी करवाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ में हमने भारत को आगे बढ़ाने, विकसित भारत बनाने, दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बनाने, अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कमल के फूल पर वोट देकर आदरणीय मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज एवं भारी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे। इस विशाल रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ सुश्री बांसुरी स्वराज को विजय बनाने का संकल्प गान भी करते रहे। ज्ञात हो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा की प्रताक्ष्यों के लिए जगह-जगह जनसभा, नुक्कड़ सभा, और रोड शो करते आ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए दिल्ली की जनता से अनुरोध और अपील की।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *