दिल्लीराष्ट्रीय

भाजपा कि दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में 2024 के लिए मंथन शुरू

भारतीय जनता पार्टी कि दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर आज हो रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा महासचिव (संगठन) बीएस संतोष, मंत्री केंद्रीय अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीमारमण, नितिन गडकरी, एस जयशंकर समेत भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।


भाजपा कि दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के बारे में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने बताया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारे लिए 2023 बहुत महत्वपूर्ण है। हमें इस साल नौ राज्यों में चुनाव लड़ना और जीतना है। उन्होंने कहा, भाजपा प्रमुख ने हाल ही में संपन्न हुए चुनावों पर भी चर्चा की और कहा कि गुजरात की जीत ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है।


मीडिया को अधिक जानकारी देते हुए रविशंकर प्रसाद ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कमजोर बूथों की पहचान करने और उन्हें मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने बताया कि 72,000 बूथों की पहचान की गई है और पार्टी के कार्यकर्ता 1.32 लाख बूथों पर पहुंच गए हैं।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *