उत्तराखण्डराष्ट्रीय

नगर निगम कोटद्वार ने गांधी व शास्त्री की हर्षोल्लास के साथ मनाई जयंती

राजेंद्र शिवाली कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई।इस मौके पर नगर निगम कोटद्वार के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान के पश्चात दोनों महापुरुषों के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। नगर आयुक्त वैभव गुप्ता और सहायक नगर आयुक्त चन्दशेखर शर्मा ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने कहा कि हमें दोनों महापुरुषों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के सिध्दांतों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने अथक प्रयासों के बाद सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलाई। इस मौके पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अभियान के स्वच्छता पखवाड़े के तहत नगर आयुक्त वैभव गुप्ता द्वारा मालगोदाम रोड स्थित चिन्हित सीटीयू स्थल पर सभी कार्मिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर क्षेत्र के गाड़ीघाट में सार्वजनिक शौचालय का उद्घघाटन भी किया। इसके अलावा नगर आयुक्त द्वारा बद्रीनाथ मार्ग स्थित आडिटोरियम में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 पर्यावरण मित्रों को शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्व में आयोजित पर्यावरण मित्र सांस्कृतिक कार्यक्रम व वेस्ट टू आर्ट एवं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर निगम के सभी पर्यावरण मित्रों के अलावा अरशद, असलम आदि मौजूद रहे।

Share This Post:-
Post Views: 21 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *