उत्तराखण्डराष्ट्रीय

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की राजेश शुक्ला ने

किच्छा:‌। किच्छा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आवास विकास स्थित महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के विचार और उनके जीवन के सिद्धांत आज भी हमें समाज में शांति, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

श्री शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी ने अपने जीवन को सादगी, सत्य और सेवा का प्रतीक बनाया। उनके द्वारा स्थापित अहिंसा का सिद्धांत न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत बना। उन्होंने कहा कि हमें गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज के हर वर्ग के उत्थान और देश की प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती दुबे, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजेश कोली, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हारून मलिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिव्यांश लूथरा, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप पुजारा, जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा नितिन वाल्मीकि, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेक राय, मंडल महामंत्री गोल्डी गोरया, मुकेश कोली, सुरेंद्र चौधरी, महेंद्र पाल, श्याम सुंदर बिष्ट, मीरा तिवारी, कविता मान, दया दसीला, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम अग्रवाल, मलकीत सिंह, अमरीक सिंह मंड, पूरन भट, हीरा प्रजापति, महेंद्र पाल, सचिन वाल्मीकि, विवेक कुमार समेत समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे!

Share This Post:-
Post Views: 34 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *