Monday, November 23, 2026
दिल्लीराष्ट्रीय

अनिल बलूनी और अजय भट्ट ने डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में लिया दिल्ली प्रीमियर लीग का आनंद, गढ़वाल हीरोज एफसी की जीत पर जताया गर्व

अमर संदेश | नई दिल्ली

दिल्ली सॉकर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दिल्ली प्रीमियर लीग के उद्घाटन मुकाबले में उत्तराखंड की पहचान और गौरवशाली फुटबॉल क्लब गढ़वाल हीरोज एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द ड्रीम टीम को 4-1 से पराजित कर जीत के साथ लीग में अपने अभियान का आगाज किया।

इस रोमांचक मुकाबले का आनंद लेने के लिए पौड़ी गढ़वाल से लोकसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और नैनीताल से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट दिल्ली के डॉ. अंबेडकर स्टेडियम पहुंचे। दोनों सांसदों ने पूरे उत्साह के साथ मैच देखा तथा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

पिछले वर्ष की चैंपियन गढ़वाल हीरोज एफसी ने इस मुकाबले में अपने शानदार खेल, बेहतरीन तालमेल और दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। टीम ने द ड्रीम टीम को 4-1 से हराकर लीग में अपनी मजबूत शुरुआत की।

इस अवसर पर अनिल बलूनी ने गढ़वाल हीरोज एफसी की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 1953 में स्थापित यह क्लब महज एक फुटबॉल क्लब नहीं, बल्कि पहाड़ की पहचान, हमारी खेल विरासत और उत्तराखंड के लोगों के गौरव का प्रतीक है। क्लब का गौरवशाली इतिहास और मैदान पर खिलाड़ियों का जज्बा हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने पूरी टीम को इस शानदार जीत की हार्दिक बधाई देते हुए लीग के आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

गढ़वाल हीरोज एफसी की इस जीत से दिल्ली-एनसीआर में रह रहे उत्तराखंड के खेल प्रेमियों में भी उत्साह का माहौल है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 7 =