दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन प्रतिनिधि मंडल की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात

सी एम पपनैं

नई दिल्ली, 9 जनवरी। आगामी पांच राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब व मणिपुर के विधानसभा चुनावों में, ब्राह्मणों को उनकी योग्यतानुसार अधिक से अधिक टिकट दिए जाने की मांग हेतु, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन चेयरमैन पंडित मांगे राम शर्मा व राष्ट्रीय अध्यक्ष के सी पांडे के नेतृत्व मे एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा, केद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की गई।

प्रतिनिधि मंडल द्वारा देशभर के ब्राह्मणों के राजनीतिक व अन्य अनेको प्रतिष्ठित मुद्दों से जुडे विषयों पर गहन चर्चा कर मांग की गई। ब्राह्मणों को, केंद्र व राज्यों के विभिन्न बोर्डों तथा ओहदों पर नियुक्त कर, उनकी योग्यता का राष्ट्र निर्माण मे भरपूर लाभ उठाया जाना चाहिए।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से हुई भैंट वार्ता के दौरान, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन चेयरमैन मांगे राम शर्मा द्वारा रक्षामंत्री को ब्राह्मण फेडरेशन के एक स्लोगन से अवगत कराया गया, ‘जो ब्राह्मण का सम्मान करेगा, वहीं देश पर राज करेगा’।

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष के सी पांडे व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर एस गोस्वामी द्वारा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से हुई भैंट वार्ता के बाद अवगत कराया गया, रक्षामंत्री द्वारा, उन्हें आश्वासन दिया गया है कि, सेना में बटालियन पंडित की भर्ती में आचार्य/शास्त्री की डिग्री को 1अप्रैल 2022 से मान्यता प्रदान कर दी जाऐगी। पार्टी मे ब्राह्मणों का सम्मान होता आया है, आगे भी होता रहेगा।
————–

Share This Post:-
Post Views: 15 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *