उत्तराखण्डदिल्ली

उत्तराखंड फिल्म एवं नाट्य संस्थान द्वारा सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता पर होगा विशाल आयोजन-संयोगिता ध्यानी

Amar sandesh नई दिल्ली। उत्तराखंड  फिल्म  एवं नाट्य संस्थान, नई दिल्ली की संस्थापिका, एवं अध्यक्ष श्रीमती संयोगिता ध्यानी ने बताया कि संस्था द्वारा उत्तराखंड समाज और उत्तराखंड राज्य रजत जयंती के उपलक्ष पर लोक संस्कृति से जुड़े विषयों पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संस्था समय-समय पर उत्तराखंड समाज के लिए जन-जागरूकता और लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम करती रहती है।

श्रीमती संयोगिता ध्यानी ने कहा कि यह कार्यक्रम उत्तराखंड की लोक संस्कृति और विरासत को लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। संस्था का प्रयास है कि उत्तराखंडी परंपराएँ और सांस्कृतिक धरोहर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचें।

कार्यक्रम में समाज और संस्कृति के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों को “उत्तराखंड माटी रत्न सम्मान 2025” से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल और समय: स्थान: YWCA ऑडिटोरियम, अशोक रोड, नजदीक बंगा साहिब गुरुद्वारा, नई दिल्ली,समय: शाम 6:15 बजे
दिनांक: 30 नवंबर (रविवार)

कार्यक्रम में उत्तराखंडी लोक संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियाँ और अन्य गतिविधियाँ होंगी। संस्था ने सभी लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Share This Post:-
Post Views: 12 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *