भव्य श्रद्धांजलि: बाबा साहेब के आदर्शों से आलोकित हुआ एनएचपीसी का जयंती समारोह
Amar sandesh नई दिल्ली/फरीदाबाद। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर एन एचपीसीएल ने राष्ट्रभाव से ओतप्रोत भव्य आयोजन कर श्रद्धा और सम्मान का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। यह पावन अवसर केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि उन आदर्शों के पुनर्स्मरण का क्षण बना, जिन्होंने भारतीय समाज को समानता, न्याय और मानवता की राह दिखाई।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सुरम्य स्थल गुलमर्ग में आयोजित गरिमामय समारोह में एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र गुप्ता, विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव (हाइड्रो) मोहम्मद अफजल, निदेशक (कार्मिक) उत्तम लाल तथा निदेशक (तकनीकी) सुप्रकाश अधिकारी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया। इस अवसर पर उनके प्रेरणादायक विचारों और मानवतावादी दृष्टिकोण को भावपूर्ण शब्दों में स्मरण किया गया।
वहीं, निगम मुख्यालय फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में भी श्रद्धा का वही आलोक देखने को मिला। निदेशक (परियोजनाएँ) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) महेश कुमार शर्मा सहित एनएचपीसी एससी/एसटी एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यगण, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
समारोह का प्रत्येक क्षण उस महान विभूति के प्रति कृतज्ञता का सजीव प्रतीक बन गया, जिन्होंने अपने विचारों से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी सम्मान और अधिकार का मार्ग दिखाया। एनएचपीसी परिवार ने इस अवसर पर बाबा साहेब आदर्शों को आत्मसात करने और उन्हें जीवन में उतारने का संकल्प लिया।