दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस पार्टी किसान आंदोलन का पूर्ण रूप से समर्थन करती रही है – केसी वेणुगोपाल

दिल्ली।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि किसान पिछले 73 दिन से तीन कृषि कानूनों के विरोध में एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन कर रहे हैं। लाखों किसान दिल्ली की सीमाओं पर शांतिपूर्ण और 
गांधीवादी ढंग से विरोध में धरने पर बैठे हैं। 

यहआंदोलन किसानों की खेती बचाने के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बचाने का भी आंदोलन है,  जिसमें पूरे देश का गरीब, खेत मजदूर, अनुसूचितजातिजनजातिऔरपिछड़ा वर्ग मजबूती से खडा है। सत्ता के अहंकार में चूर मोदी सरकार इस आंदोलन को 
बदनाम करने और आंदोलनकारियों को थकाने के लिए
 नित रोज नए हथकंडे अपना रही है। 

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने सदन में आज अपने वक्तव्य में भी 
संसद को गुमराह करने और देश को भटकाने की एक नयी कोशिश की। सार्वजनिकतथ्य हैकि किसानसंगठन सरकार से 11 दौर की बैठकें कर चुके हैं, जिसमें किसानों ने तीन कृषि कानूनों में विभिन्न खामियों का बिंदुवार ब्यौरा दिया है, जिसके बाद केन्द्र सरकार तीन कानूनों में 18 संशोधन करने की बात स्वीकार कर चुकी है। ऐसे में कृषि मंत्री का संसद में दिया  गया वक्तव्य बेहद आपत्तिजनक और तथ्यों से परे है। 

बहुमतकेघमंड में और अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए इन कृषि कानूनों को लागू करने से पहले केन्द्र 
सरकार ने ना तो विपक्षी दलों की सलाह ली, ना ही किसान संगठनों से कोई चर्चा की। कोरोना के मुश्किल समय में चोरी छुपे इन कानूनों को किसानों पर थोप  दिया, जिसका देश के सभी किसान संगठन विरोध कर रहे हैं। 

कांग्रेस पार्टी, किसान आंदोलन का पूर्ण रुप से समर्थन 
करती रही है। कांग्रेस पार्टी, केन्द्र सरकार से एक बार फिर अनुरोध करती है कि वह अहंकार को त्यागे और किसानों की जायज मांगों को मानते हुए तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा करे। 

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *