उत्तराखण्ड

**डॉ. विनोद बछेती पहुंचे अपने पैतृक गांव कांडा, पिताजी की प्रथम पुण्यतिथि एवं कुलदेवी मां जलंधरा की वार्षिक पूजा में हुए शामिल*

Amar sandesh जगमोहन डागी पौड़ी। दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता, सफल उद्योगपति एवं नई दिल्ली जिला प्रभारी डॉ. विनोद बछेती शनिवार को अपने पैतृक गांव कांडा पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय राम सेवक बछेती जी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित वार्षिकी कार्यक्रम एवं कुलदेवी मां जलंधरा के वार्षिक अनुष्ठान में भाग लिया।

डॉ.विनोद बछेती ने मां जलंधरा के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश, समाज एवं अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर ग्रामवासियों सहित परिजनों की उपस्थिति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।

पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी, जिन्होंने स्व. राम सेवक बछेती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

राजेश बछेती, सुशील बछेती, अशोक बछेती (डॉ. बछेती के भ्राता)

भाजपा युवा नेता आनंद नेगी, सांसद प्रतिनिधि संजय बलूनी

समाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी, राजस्व उपनिरीक्षक विजय पंत,ग्राम प्रधान श्रीमती नीलम बलूनी, पूर्व प्रधान विनोद बछेती, विमल बलूनी, अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी

इस अवसर पर डॉ. विनोद बछेती एवं विधायक राजकुमार पोरी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और पौड़ी जनपद में चल रहे विकास कार्यों पर भी चर्चा की। डॉ. बछेती ने कहा कि वे अपनी जन्मभूमि पौड़ी गढ़वाल से गहराई से जुड़े हैं और इसके विकास के लिए केंद्र सरकार से हर संभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वह प्रतिमाह गांव आने का प्रयास करते हैं, जिससे स्थानीय लोगों से संवाद बना रहे।

Share This Post:-
Post Views: 100 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *