हमारी संस्कृति

दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा सोम महायज्ञ वेद रामायण कथा का आयोजन*

राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता*

नई दिल्ली..मैं हिंदू हूं संगठन द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहे सोम महायज्ञ वेद रामायण कथा के आयोजन को लेकर दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में एक प्रेस वार्ता की जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सोमरस निर्माता मोहनेंद्र शास्त्री जी आचार्य देवेंद्र आर्य जी मुख्य आयोजक राकेश उज्जैनवाल प्रेम कुमार राजीव शर्मा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष परशुराम झा एवं राष्ट्रीय महासचिव कन्हैया लाल त्रिपाठी एवं संगठन के अन्य प्रमुख लोग शामिल हुए। प्रेस वार्ता को संबोधित आचार्य देवेंद्र आर्य मोहनेंद्र शास्त्री एवं राकेश उज्जैनवाल जी ने किया।

आचार्य देवेंद्र आर्य ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह सोम महायज्ञ 5000 वर्षों के बाद दिल्ली के रामलीला मैदान में किया जाएगा जो 8 जून से 18 जून तक प्रतिदिन होगा। मीडिया को संबोधित करते हुए आचार्य जी ने कहा कि सोम महायज्ञ में चार मुख्य विशेषताएं हैं यह सोमरस सभी प्रकार के रोगों को नाश करने वाला है इस आयोजन के एक विशेषता और भी है कि सोम यज्ञ के द्वारा से वातावरण की शुद्धि होती है

उन्होंने बताया की भगवान राम की कथाएं तो जगह-जगह की जा रही हैं लेकिन भगवान राम का परिचय महर्षि वाल्मीकि जी ने दिया था इसलिए इस यज्ञ में महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण कथा का वर्णन किया जाएगा जो मोहनेंद्र शास्त्री की जी के द्वारा की जाएगी और इसकी अन्य विशेषता यह भी है कि वेदों के बारे में प्रत्येक सनातनी के मन में जिज्ञासा है कि वेदों में क्या लिखा है तो वेदांग दर्शन के रूप में सरल भाषा में चारो वेदों की कृति जानकारी भी सुलभ कराई जाएगी।.

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी को निरोगी करना और शुद्ध वातावरण को बनाने का है जिससे कि प्रत्येक मनुष्य को लाभ हो सके

और इसके साथ ही राकेश उज्जैन वाल जी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह सोम महायज्ञ जो है जन-जन को आध्यात्मिक आर्थिक और शारीरिक सुख देने वाला होगा।आगे पत्रकारो से बात करते हुए मोहनेंद्र शास्त्री जी महाराज ने सभी को अपना आशीर्वाद दिया और उन्होंने कहा कि यह सोमरस जो देवताओं का ऋषि मुनियों का और साधु संतों का जो दिव्य पेय है यह अब आम जन को भी मिलेगा.. आज हम देखते हैं की घर-घर के अंदर रोक पहुंच गए हैं बहुत से लोग कई रोगों के करण कई समस्याओं का समाना कर रहे हैं यह सोम महायज्ञ और सोमरस के निर्माण से सभी रोग ठीक होंगे आचार्य देवेंद्र जी ने मीडिया को बताया कि सोम रस की एक खुराक से अनगिनत रोग समाप्त हो जाते हैं इसके लिए हम जन -जन से आह्वान करते हैं कि इस आयोजन के लिए सभी एक मुट्ठी अनाज और एक रुपया का सहयोग देकर इस सोम महायज्ञ वेद रामायण कथा से जुड़े और जन-जन को निरोगी बनाने के लिए इस महायज्ञ से जुड़े।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *