दिल्लीराष्ट्रीय

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक —हरदीप सिंह पुरी

युवा शक्ति ही परिवर्तन की संवाहक और परिवर्तन की सबसे बड़ी लाभार्थी : हरदीप सिंह पुरी

Amar sandesh नई दिल्ली।केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि युवा शक्ति न केवल परिवर्तन की संवाहक है, बल्कि परिवर्तन की सबसे बड़ी लाभार्थी भी है। उन्होंने यह बात विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे पंजाब के युवा प्रतिनिधिमंडल से संवाद के दौरान कही।

श्री पुरी ने कहा कि यह अत्यंत प्रसन्नता और प्रेरणा का विषय है कि पंजाब के विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभाशाली, ऊर्जावान और दूरदर्शी युवा देश के भविष्य को लेकर इतने स्पष्ट विचार और सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में अन्य राज्यों के युवाओं के साथ-साथ अफ्रीकी देश लेसोथो से आए एक विदेशी प्रतिभागी की सहभागिता ने कार्यक्रम को वैश्विक दृष्टि प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विजन को साकार करने हेतु अपने अनुभव, विचार और आकांक्षाएं अत्यंत उत्साह और स्पष्टता के साथ साझा कीं। संवाद के दौरान भारत के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें ईंधन की सुलभता, वहनीयता, सतत विकास, केंद्र सरकार की दूरदर्शी जनकल्याणकारी योजनाएं, तथा महिला,केंद्रित विकास से महिला,नेतृत्व वाले विकास की दिशा में भारत की प्रगति प्रमुख रही।

श्री पुरी ने कहा कि युवा नेतृत्व की आकांक्षाएं देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत हैं और यह देखकर अत्यंत संतोष होता है कि आज का युवा आत्मविश्वास, आशा और ऊर्जा से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद विकसित और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान एक प्रतिष्ठित एवं पुरस्कार प्राप्त कवि द्वारा प्रस्तुत कविता ने भारत की सांस्कृतिक समन्वय, विविधता में एकता और राष्ट्र निर्माण के साझा मूल्यों को अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।

समारोह का समापन युवाओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक पंजाबी लोकनृत्य ‘झूमर’ की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने युवाओं के उत्साह और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि यही युवा शक्ति भारत को एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के रूप में आगे ले जाएगी।विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक : हरदीप सिंह पुरी

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *