दिल्लीराष्ट्रीय

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने वर्ष 2025 में संसद में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए   

दिल्ली।उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश के हित में राज्यसभा में कई महत्वपूर्ण सवाल उठाकर प्रदेश के विकास पर चिंता व्यक्त करते हुए उच्च सदन में सवाल उठाए जैसे आशा कार्यकर्ताओं के वेतन वृद्धि की मांग (फरवरी 2025): महेंद्र भट्ट ने संसद में आशा कार्यकर्ताओं के वेतन बढ़ाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से इस पर ध्यान देने की अपील की।

ओर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की चर्चा (13 फरवरी 2025): उन्होंने उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से संबंधित प्रश्न उठाया, जो युवा मामले और खेल मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

उन्होंने प्रदेश में जल समस्याओं पर भी ‌ जल जीवन मिशन के लिए धनराशि आवंटन (10 फरवरी 2025): महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड सरकार को जल जीवन मिशन के लिए धनराशि प्रदान करने के संबंध में प्रश्न किया।

डाक सेवकों की भर्ती नीति में सुधार की मांग (मार्च 2025): उन्होंने उत्तराखंड में डाक सेवकों की भर्ती प्रक्रिया को राज्य स्तर पर करने की मांग संसद में उठाई। सांसद महेंद्र भट्ट राज्यसभा में प्रदेश के हित में अनेक मुद्दों पर सवाल उठाते हुए नजर आते रहते हैं।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *