उत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

पंखुड़ी पाठक ने किया तूफानी प्रचार, कहा- जुमलेबाजों से निजात सिर्फ कांग्रेस दिलाएगी

नोएडा। कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों सेक्टर-11, ग्राम-भंगेल, भूरा, नगला, अगर बस्ती और ककराला में में तूफानी जनसंपर्क अभियान किया। इस दौरान लोगों से मिलकर उन्होंने विजयश्री का आशीर्वाद लिया। जनसम्पर्क के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया।

पंखुड़ी पाठक ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा और अन्य पार्टियों ने मिलकर नोएडा को सिर्फ ठगने का काम किया है। चाहें वह महिलाओं के सुरक्षा का मामला हो, किसानों का मसला हो या नौजवानों के रोजगार से सम्बंधित विषय, हर मोर्चे पर भाजपा सरकार ने लोगों को मायूस ही किया है। साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील किया कि 10 फरवरी को सिर्फ कांग्रेस पार्टी को ही वोट दें क्योंकि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो प्रदेश और नोएडा को इस जुमलेबाज से बचा सकती है। इस मौके पर दिल्ली विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर अमरीश गौतम, गनदीप, गीता जी और अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share This Post:-
Post Views: 21 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *