दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

राष्ट्रीय स्मारक, जवानों के बलिदान और समपर्ण की याद दिलाता है : त्रिवेन्द्र रावत

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीदों की शौर्य गाथा और पराक्रम को नमन करते हुए पुष्प च्रक एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर प्रेस प्रतिनिधियोें को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा की यह राष्ट्रीय स्मारक, राष्ट्र की रक्षा में पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों के बलिदान और समपर्ण की याद दिलाता है। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय पुलिस स्मारक एक प्रेरणादायक स्मारक है। यह सदैव सर्वोच्च बलिदान की गौरवगाथा को बताता है।

           मुख्यमंत्री ने बताया की वर्ष 2013 में उत्तराखण्ड राज्य में आई भीषण आपदा के उपरान्त राज्य में एस.डी.आर.एफ का गठन किया गया है जिसके द्वारा प्राकृतिक आपदा दुर्घटना के समय राहत एवं बचाव का कार्य किया जाता है। वर्तमान में राज्य में एस.डी.आर.एफ की चार कम्पनियाॅ कार्यरत है। मुख्यमंत्री ने कहा की सिटी क्राइम पर नियन्त्रण किये जाने के उद्देश्य से प्रयोग के रूप में उत्तराखण्ड राज्य के चार जनपदों में सीटी पेट्रोल यूनिट (सी.पी.यू) का गठन किया गया है जिसका कार्य चैन स्नेचिंग, महिला छेड़खानी, आटो लिफ्टििंग लूट, एक्सीडेंट रोकना आदि है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखण्ड में वर्ष 2000 से 2019 तक शहीद पुलिसकर्मियों की संख्या 182 है। मुख्यमंत्री ने बताया कि देश में शांति व्यवस्था कायम रखने, प्राकृतिक आपदा या दुर्घटनाओं में बचाव और राहत पहुॅचाने का कार्य हमारे जवान करते है और जब भी इनकी जरूरत होती है, यह उस समय मौजूद रहते है। इनकी कर्तव्यपरायणता हम सभी को प्रेरणा देती है।

       मुख्यमंत्री ने विजिटर बुक में लिखा “राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करने का अवसर मिला। हमारे जवानों की शहादत ने स्मारक बनाने की प्रेरणा दी। देश की राजधानी में स्मारक बनने से उनकी शहादत को ‘‘सलाम‘‘ करने का यह अवसर मिला”।

        कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के शहरी विकास मंत्री  मदन कौशिक, सांसद श्रीमती राजलक्ष्मी शाह, सांसद अजय भट्ट, विधायक  हरबंस कपूर,  मुन्ना सिंह चैहान, गणेश जोशी,  सुरेन्द्र सिंह जीना,  देशराज कर्णवाल, श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी,  महेन्द्र भटट्,  भरत चैधरी,  शक्ति लाल शाह,  विजय सिंह पंवार,  गोपाल सिंह रावत, पुलिस महानिदेशक (अपराध/कानून व्यवस्था)  अशोक कुमार, पुलिस अपर महानिदेशक विनय कुमार, पुलिस महानिरीक्षक  संजय गुंज्याल, एस.डी.आर.एफ एसपी सुश्री तृप्ती भट्ट, मा0 मुख्यमंत्री, औद्योगिक सलाहकार मा0 मुख्यमंत्री  के0एस0 पंवार आदि उपस्थित थे।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *