उत्तराखण्डदिल्लीराज्यराष्ट्रीय

क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए सदैव खड़े रहते हैं नरेंद्र कंडारी फौजी

संगीता रावत दिल्ली।उत्तराखंड प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, मयूर विहार जिला दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं होली मिलन समारोह में प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह उत्तराखण्ड प्रदेश संयोजक हरेन्द्र डोलिया , मयूर विहार जिला संयोजक दयाल सिह नेगी, मंडावली मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव सहित पूर्व पार्षद सतेश्वरी जोशी, रेनू अधिकारी, ललिता जोशी, बबली मंमगाई, उदयराम मंमगाई, वरिष्ठ समाजसेवी बासवानंद ढौंडियाल राजकुमार कविदयाल ,सुरेन्द्र बिष्ट उपस्थित रहे|

कार्यक्रम का संयोजन उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ मयूर विहार जिला सह संयोजक नरेंद्र कंडारी(फौजी भाई) ज द्वारा किया गया, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं मयूर विहार जिला सहसंयोजक उत्तराखंड प्रकोष्ठ नरेंद्र कंडारी फौजी भाई मंडावली मंडल से उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ से पार्षद के लिए दावेदारी कर रहे हैं|

इस मौके पर 165 महिला एवं पुरुषों ने पटपड़गंज विधानसभा से भाजपा ज्वाइन की| इस आयोजन में मथुरा-बृदाँबन से आए कलाकारों द्वारा होली की सांस्कृतिक झलकियां, राधा-कृष्ण जी के रूप में फूलों की होली कार्यक्रम प्रस्तुत किया|

ज्ञात हो कि वार्ड नंबर 9ई मंडावली क्षेत्र मैं समाज सेवक के माध्यम से कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं फौजी भाई हर समाज के लोगों के दुख सुख में सदैव खड़े रहते हैं।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *