उत्तराखण्डदिल्ली

रामनगर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण एवं नई रेल सेवाओं को लेकर सांसद अनिल बलूनी की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सार्थक वार्ता

Amar sandesh दिल्ली।आज गढ़वाल लोकसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने रेल सेवाओं एवं स्टेशन विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की।

बैठक में रामनगर रेलवे स्टेशन के पहाड़ी शैली में आधुनिकीकरण एवं सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव पर सकारात्मक सहमति बनी। इसके साथ ही रामनगर से नई रेल सेवाओं के संचालन संबंधी विषयों पर भी गहन विमर्श हुआ।

विभाग द्वारा सभी प्रस्तावित मांगों पर आवश्यक औपचारिक प्रक्रियाओं के तहत शीघ्र ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

यह पहल गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करने तथा उन्हें आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *