Post Views: 0
Amar sandesh नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के दिशा-निर्देशानुसार कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण मासिक बैठक जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा की अध्यक्षता में इंस्टीट्यूशनल एरिया, कड़कड़डूमा में सम्पन्न हुई।
बैठक में क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं गंदे पानी की आपूर्ति, खतरनाक स्तर का प्रदूषण, जर्जर एवं टूटी सड़कें तथा नागरिकों की असुरक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर भी गंभीर मंथन हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय संघर्ष का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, निगम पार्षद, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, पूर्व निगम पार्षद, पूर्व निगम प्रत्याशी, जिला कृष्णा नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, ओबीसी, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक विभाग, लीगल एवं ह्यूमन राइट्स विभाग, युवा कांग्रेस, मंडलम अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं लीगल व ह्यूमन राइट्स विभाग के महासचिव एडवोकेट हरीश गोला ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि वक्ताओं ने देश की वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए महंगाई, बेरोजगारी, क्षेत्रवाद, जातिवाद, धार्मिक भेदभाव और सामाजिक सौहार्द को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। साथ ही राहुल गांधी के नेतृत्व में जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।
बैठक में मुख्य रूप से दिल्ली के पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र तंवर, जिला प्रभारी प्रमोद जयंत, प्रभारी रवि भाई, एडवोकेट हरीश गोला, पूर्व विधायक प्रत्याशी कमल अरोड़ा, पार्टी प्रवक्ता चंद्रप्रकाश शर्मा, पूर्व निगम पार्षद रतन सिंह पंवार, श्रीमती पिंकी साहनी, श्रीमती सुनीता राणा, श्रीमती भावना, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सरीन बिल्ला, बीएलए संजय गोयल, कांग्रेस नेता सचिन साध, विश्वास नगर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल राणा, प्रियंका चौधरी, मंच संचालक एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, कांग्रेस नेता रईस खान, ब्लॉक अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जवाहर धवन, नवीन शर्मा, सरदार गुरदीप सिंह साहनी, सुनील शर्मा, मायाराम शर्मा, श्रीमती गीता देवी, ब्लॉक अध्यक्ष नूर मोहम्मद, आईटी सेल से इमरान अमीन, अताउर रहमान, चौधरी ब्रह्म प्रकाश, बीएलए प्रदीप गुलाटी, शाहिद सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related