अंतरराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशदिल्लीमनोरंजनराष्ट्रीय

जादुई करिश्मों से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ऐवान-ए-ग़ालिब में जादूगर ओपी शर्मा का ‘इंद्रजाल’ शुरू

-डॉ के सी पांडेय

नई दिल्ली। मशहूर जादूगर ओ.पी. शर्मा (जूनियर) का बहुप्रतीक्षित जादू का शो ‘मायाजाल’ दिल्ली के ऐवान-ए-ग़ालिब ऑडिटोरियम में शुरू हो गया है। इस भव्य शो का उद्घाटन दिल्ली के कई गणमान्य व्यक्तियों और प्रसिद्ध जादूगरों की उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन समारोह में भाजपा पार्षद मनोज कुमार जैन, मैजिक अकैडमी ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष जादूगर के.सी. पांडेय, प्रसिद्ध जादूगर शंकर सम्राट, पी.एस. जैन, हेमचंद जैन, राजकुमार इल्यूजनिस्ट, कुलदीप, लंकेश, सुनील शर्मा, , प्रेम, राजकुमार, तुलसी, राहुल, राम मिश्रा, महिला जादूगर चंद्रेश, विनोद जैसी हस्तियां मौजूद रहीं।

जादूगर ओ.पी. शर्मा (जूनियर) ने अपने वर्षों की तपस्या और कला साधना के साथ-साथ समाज के प्रति उनके योगदान ‘मैजिक विद मिशन’ के लिए खूब वाहवाही बटोरी। इस पहल के माध्यम से, वह जादू के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देते हैं। उपस्थित अतिथियों ने जादूगर की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आज के समय में बहुत ज़रूरी हैं और लोगों को इन्हें देखकर कला और कलाकारों को प्रोत्साहित करना चाहिए।

पलक झपकते ही बदलती पोशाक और हैरान कर देने वाले करतब

जैसे ही जादू का पिटारा खुला, दर्शक हैरतअंगेज करतबों को देखकर दाँतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। ओ.पी. शर्मा (जूनियर) मंच पर अचानक प्रकट हुए और फिर शुरू हुआ जादुई करिश्मों का सिलसिला। उन्होंने ‘माइम मैजिक’ जैसी अदभुत कला का प्रदर्शन किया, जहाँ एक पुतले की खोपड़ी से हवा में बातें करना लोगों को अचंभित कर गया। एक खाली बक्से से ढेर सारे फूल और तिरंगा झंडा निकलते देख दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

जादूगर ने ‘पलक झपकते रूप बदलता तिलिस्मी चेहरा’ और ‘ड्रिल ऑफ़ डेथ’ जैसे खतरनाक जादू एवं इजिप्ट देश की राजकुमारी का मम्मी से जीवित होकर हवा में उड़ कर गायब हो जाना, स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी का गायब होना इत्यादि बहुत से इल्यूजन दिखाकर सबका दिल जीत लिया। हर करतब के बाद जादूगर की पोशाक इतनी तेज़ी से बदलती थी कि दर्शक हैरान रह गए और आपस में चर्चा करने लगे कि क्या ये भी जादू से हो रहा है!स्वस्थ मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश

ओ.पी. शर्मा (जूनियर) के जादू का हर करतब अत्याधुनिक संगीत, प्रकाश और ध्वनि के तालमेल के साथ प्रस्तुत किया गया था, जिसने शो को और भी मनमोहक बना दिया। दो घंटे का यह शो इतना मनोरंजक था कि समय का पता ही नहीं चला। शो के अंत में कलाकारों ने बच्चों को गुब्बारे बांटे, और बच्चों के साथ-साथ बड़े भी खुशी से झूम उठे।

जादूगर ओ.पी. शर्मा ने अपने शो में केवल मनोरंजन ही नहीं किया, बल्कि कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और ढोंगी पाखंडी बाबाओं से बचने जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी दिए।

इस शो का रोचक और स्वस्थ मनोरंजन दर्शकों को पहली बार देखने को मिला, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे। आज का प्रथम उद्घाटन का शो से खचाखच भरा था। उम्मीद है पूरा महीना शो पूर्ण रूप से सफलता प्राप्त करेगा।

इस इल्यूजन शो की टिकट मैजिशियन OP sharma.com, बुकमाई शो तथा ऐवाने गालिब ऑडिटोरियम के काउंटर पर उपलब्ध है।शो का समय:

 * 12 अक्टूबर तक:, * रोजाना (सोमवार-शनिवार): दोपहर 1 बजे, शाम 4 बजे, और शाम 7 बजे। रविवार: सुबह 11 बजे, दोपहर 1:30 बजे, शाम 4 बजे, और शाम 7 बजे।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *