राज्यराष्ट्रीयहरियाणा

नोर्थ ईस्ट में कमल खिलना एक ऐतिहासिक जीत:मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्वोत्तर में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने पर वहां की जनता, कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी है ,  मुख्यमंत्री मनोहर लाल  यहां एक प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नोर्थ ईस्ट में कमल खिलना एक ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में भाजपा नीत एनडीए को दो तिहाई बहुमत मिला है, नागालेंड में बहुमत तथा मेघालय में पार्टी को मिली अच्छी सफलता मिली है। भारतीय जनता पार्टी ने नोर्थ ईस्ट में शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने बीजेपी की राष्ट्र नव निर्माण और गरीब से गरीब व्यक्ति के उत्थान के लिए चलाई जा रही नीतियों पर अपनी मोहर लगाई है।
  उन्होंने कहा कि यह विकास और सकारात्मक राजनीति की जीत है और नकारात्मक प्रचार की हार है। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व और नीतियों के बारे में कहा कि कांग्रेस कभी देश को सही दिशा नहीं दे पाई। इसलिए जनता के बीच कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है जिसका परिणाम देशभर में देखने को मिल रहा है। जनता आज जागरूक है और जो सरकार उनके अनूरूप कार्य नहीं करेगी तो जनता जनादेश का फैसला बदलने में अब संकोच नहीं करती।
Share This Post:-
Post Views: 26 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *