राज्य निर्माण आंदोलन में के पी उनियाल कि महत्वपूर्ण भूमिका रही-धीरेंद्र प्रताप
नई दिल्ली।चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक पूर्व राज्य मन्त्री धीरेंद्र प्रताप ने राज्य निर्माण आंदोलन कारी नेता श्री के पी उनियाल के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। राज्य निर्माण आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने उन्हें राज्य आंदोलन का चोटी का नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने एक शिक्षक रहते हुए भी राज्य आंदोलन में अपना बहुत समय दिया और 9 नवंबर सन 2000 में राज्य निर्माण के बाद भी राज्य की वैभूति के लिए सदैव जुटे रहे। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उनके निधन से उत्तराखंड आंदोलनकारियों ने अपना एक बहुत ही वरिष्ठ और महत्वपूर्ण साथी खो दिया है।
समिति की केंद्रीय शाखा के अध्यक्ष हरि कृष्ण भट्ट , अभियान समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट, कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री सरिता नेगी डॉ विजेंद्र पोखरियाल अनिल जोशी अमर सिंह एहितान महिला शाखा की अध्यक्ष सावित्री नेगी केंद्रीय संयोजक पूर्व राज्य मंत्री मनीष नागपाल और मुख्य प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह लिंगवाल ने भी स्वर्गीय केपी उनियाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को राज्य की अपूरणीय क्षति बताया है ।इस बीच धीरेंद्र प्रताप ने कल शहीद स्मारक में होने वाली आंदोलनकारियों की बैठक में समिति के छह नेताओं को बैठक में शामिल होने के लिए मनोनीत किया है, जिसमें वे स्वयं महिला शाखा की अध्यक्ष सावित्री नेगी, केंद्रीय संयोजक पूर्व राज्य मंत्री मनीष नागपाल वरिष्ठ आंदोलनकारी पीयूष गौड़ और देहरादून शाखा के अध्यक्ष विशभंर बोटयाल , श्रीमती अरुणा थपलियाल,सुशील बगासी भाग लेंगे ।