Post Views: 0
Amar sandesh देहरादून। कामधेनु ग्रुप की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) शाखा, कामधेनु जीवनधारा फाउंडेशन, गुड़गांव में कंप्यूटर और सिलाई केंद्र की सफलता के बाद राजस्थान के भिवाड़ी में अपने नए केंद्र पर दूसरे कौशल विकास पाठ्यक्रम शुरू किया है। रीको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इस नए कौशल विकास केंद्र में समाज के वंचित वर्ग के लिए कंप्यूटर और सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्था आगामी दिनों में और भी पाठ्यक्रम बढ़ाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कामधेनु जीवनधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष, सुश्री राधा अग्रवाल ने कहा, “कामधेनु जीवनधारा फाउंडेशन सशक्तिकरण के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारे कौशल विकास कार्यक्रम का न केवल व्यक्तियों पर, बल्कि परिवारों और बड़े पैमाने पर समाज पर भी व्यापक प्रभाव पड़ा है। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यह नया कौशल विकास केंद्र आसपास के क्षेत्रों के औद्योगिक श्रमिकों, वंचित महिलाओं और बच्चों को बेहतर रोजगार के अवसरों के लिए कुशल बनाकर और उनकी उद्यमशीलता की यात्रा को शुरू करके लाभान्वित करेगा। हम भविष्य में इस सेंटर को और बड़ा करने के लिए संचार (कम्युनिकेशंस) और ब्यूटी ट्रेनिंग जैसे और अधिक पाठ्यक्रम जोड़ने पर काम कर रहे हैं।”
रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी के सहयोग से संचालित यह कौशल विकास केंद्र वर्तमान में कंप्यूटर प्रशिक्षण और सिलाई के पाठ्यक्रम चला रहा है। प्रत्येक पाठ्यक्रम में 60 छात्र नामांकित हैं और कक्षाएं 15-15 छात्रों के 4 बैचों में आयोजित की जाती हैं। पाठ्यक्रम की अवधि 6 महीने की है। केंद्र का संचालन एक केंद्र प्रभारी (सेंटर इंचार्ज) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए दो प्रशिक्षित शिक्षक तैनात हैं।https//www.amarsandesh.com
Related