दिल्लीराष्ट्रीय

जय मां भगवती काली देवभूमि दरबार, दिल्ली की ओर से हरेला पर्व पर पर्यावरण जागरूकता का संदेश

Amar sandesh दिल्ली ‌।उत्तराखंड की लोक आस्था और प्रकृति प्रेम का प्रतीक हरेला पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा, उल्लास और हरियाली के संदेश के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देवभूमि मां भगवती काली दरबार, C-932, चित्रकूट, D.D.A. L.I.G फ्लैट,नियर सामुदाय भवन, पूर्वी लोनी रोड, दिल्ली की ओर से सभी श्रद्धालुओं, देशवासियों और प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।

दरबार की पूज्य मां माता श्री संतोषी रावत ने इस पावन अवसर पर कहा कि “हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का एक सशक्त प्रतीक है। हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि इस पर्व पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे केवल रोपित ही न करें, बल्कि उसका संरक्षण कर उसे बड़ा भी बनाएं। यही सच्ची सेवा और सच्चा त्योहार मनाना है।”

माता जी ने मां महाकाली से देश व प्रदेश की समृद्धि, खुशहाली, और प्रकृति की रक्षा हेतु विशेष प्रार्थना भी की। उन्होंने यह भी कहा कि हरेला पर्व हमें यह स्मरण कराता है कि मानव और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखना ही सच्चा धर्म है।

Share This Post:-
Post Views: 54 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *