दिल्लीराज्यराष्ट्रीयहरियाणा

परियोजनाओं के कार्यों  को गति देने की दिशा में गहन विचार विमर्श हुआ—–मनोहर लाल

हरियाणा प्रदेश से संबंधित विभिन्न रेल परियोजनाओं के  कार्यों को गति देने की दिशा में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल के साथ बैठक की। विभिन्न रेल परियोजनाओं को गति देने के लिए रेल मंत्री द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

      उल्लेखनीय है कि हरियाणा की विभिन्न रेल परियोजनाओं को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल के साथ उनके निवास पर बैठक की। लगभग डेढ घंटा  चली इस महत्वपूर्ण बैठक में हरियाणा राज्य से संबंधित विभिन्न रेल परियोजनाओं के कार्यों  को गति देने की दिशा में गहन विचार विमर्श हुआ।
       बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की रेलवे से संबंधित विभिन्न 10 परियोजनाओं के संदर्भ में रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ। रेल परियोजनाओं के कार्यो को गति देने की दिशा में राज्य व केंद्र से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर रेल मंत्री के साथ विचार विमर्श हुआ। रेल मंत्री द्वारा रेल परियोजनाओं के कार्यों को गति देने की दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा की विभिन्न परियोजनाओं में प्रमुखतया दिल्ली -हिसार रेलमार्ग परियोजना, यमुनानगर-करनाल रेलमार्ग परियोजना, भिवानी-लोहारू रेलमार्ग परियोजना,रोहतक एलीवेटीड रेलवे लाइन परियोजना, कैथल एलीवेटीड रेलवे लाइन परियोजना व  जींद बाईपास रेल लाईन परियोजना शामिल हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य भी मौजूद थे।
     मीडिया द्वारा किए गए एक प्रश्न पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र से संबंधित हरियाणा की विभिन्न विभागों की परियोजनाओं के संदर्भ में उन्होंने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर, केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री श्री राज कुमार सिंह व रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल के साथ बैठक की हैं। कोविड के परिणामस्वरूप कुछ परियोजनाओं के कार्यों की गति कम अवश्य हुई थी। अब इन परियोजनाओं के कार्यों को गति देने की दिशा में संबंधित मंत्रालयों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। 
          हरियाणा मंत्रीमंडल के विस्तार किए जाने की संभावना के मीडिया द्वारा किए गए एक प्रश्न पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि ऐसी कोई संभावना नहीं है।
 भारत के प्रसिद्ध धावक  ‘मिल्खा सिंह’  के आकस्मिक निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर ने कहा कि  वे उच्च कोटि के धावक थे,वे अधिक आयु में भी दौडते रहे,स्वयं की ओर से व हरियाणा सरकार की ओर से उन्हें श्रृद्धांजलि है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *