दिल्लीराष्ट्रीय

विशाखापट्टनम रिफाइनरी में एचपीसीएल की अत्याधुनिक अवशेष उन्नयन सुविधा का लोकार्पण, ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

विशाखापट्टनम रिफाइनरी में एचपीसीएल की अत्याधुनिक अवशेष उन्नयन सुविधा का लोकार्पण, ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

 

अमर चंद्र

नई दिल्ली/विशाखापट्टनम।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की विशाखापट्टनम रिफाइनरी में अवशेष उन्नयन सुविधा (रेजिड्यू अपग्रेडेशन फैसिलिटी आरयूएफ) के सफल कमीशनिंग की सराहना की। प्रधानमंत्री ने इसे भारत की ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक निर्णायक छलांग बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अत्याधुनिक सुविधा देश की ऊर्जा स्वतंत्रता को मजबूत करने के प्रयासों को नई गति प्रदान करेगी और आत्मनिर्भर भारत के विजन के अनुरूप है।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,

“यह अत्याधुनिक सुविधा ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देने के हमारे प्रयासों को और गति देती है, जिससे यह क्षेत्र आत्मनिर्भर बन सके।”

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के कुशल नेतृत्व और उनके व्यापक अनुभव के परिणामस्वरूप पेट्रोलियम मंत्रालय निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उनके नेतृत्व में देश का पेट्रोलियम क्षेत्र नए आयाम छूता हुआ राष्ट्रीय ऊर्जा परिदृश्य में एक नया मुकाम हासिल करता दिख रहा है। एचपीसीएल की यह परियोजना न केवल तकनीकी उन्नति का प्रतीक है, बल्कि देश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार भी प्रदान करती है।

यह परियोजना भारत की परिष्करण क्षमता बढ़ाने, ईंधन आयात पर निर्भरता कम करने और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *