दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

कोरोना काल में हमने दिखाया कि भारत एक ऐसा देश है जो आने वाले समय में पूरे विश्व को दिशा दे सकता है—दुष्यंत गौतम

भाजपा के सभी 14 ज़िलों की कार्यकारिणी में प्रस्ताव पास कर बजट को आत्मनिर्भर बनाने वाला बताया

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सभी 14 जिलों की कार्यकारिणी की बैठक में बजट 2021-22 के लिए राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए। जिला कार्यकारिणी की इन बैठकों में सभी ने इसे आत्मनिर्भर बजट बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित् मंत्री निर्मला सीतारमन का आभार व्यक्त किया। देश के विकास के लिए यह बजट दूरगामी परिणाम देने वाला और सभी वर्गों का हित साधने वाला है। 

शहादरा जिले में हुई बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि इस बजट में वो सबकुछ है जो हमारे महापुरुषों ने देश के विकास करने के लिए समय-समय पर कहा था। कोरोना काल में हमने दिखाया कि भारत एक ऐसा देश है जो आने वाले समय में पूरे विश्व को दिशा दे सकता है। महामारी के कारण लोगों की स्वास्थ्य सेवा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 35,000 करोड़ रुपये के टीके का आवंटन किया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने शहादरा में बैठक के दौरान कहा कि 6 स्तंभों पर खड़ा यह बजट भारत को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने वाला एक दृष्टि पत्र है। भारत के विकास में यह बजट बहुत बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। हमेशा से गरीब कल्याण के लिए काम करने वाले माननीय नरेन्द्र मोदी द्वारा कोरोना काल में पूरे 9 महीनों तक 90 करोड़ देशवासियों को मुफ्त राशन देने का काम किया गया है। विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के लिए अलग से 35,000 करोड़ रुपये का बजट वैक्सीन के लिए दिया गया है।  

सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस बजट में समाज में रहने वाले हर एक वर्ग के लिए बहुत कुछ है। 

उत्तरी-पूर्वी जिले कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह बजट देश को आर्थिक रुप से मजबूती प्रदान करेगा और हमारा देश आने वाले समय में पूरे विश्व की अगुवाई करेगा। 

महरौली में जिला कार्यकारिणी की बैठक के दौरान भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि जिस आत्मनिर्भर बजट को माननीय वित्तमंत्री द्वारा पेश किया गया है, इसमें भारत के विकास और खासकर किसानों की आय में वृद्धि करने में मददगार होगा। सिर्फ किसान ही नहीं बल्कि महिला, वुजुर्ग और युवाओं के लिए भी अवसर लेकर आएगा।  

उत्तर-पश्चिमी जिले में हंसराज हंस ने कहा कि जिस विषम परिस्थिति में यह आत्मनिर्भर बजट पेश हुआ है, उससे देश ही नहीं पूरे विश्व की नज़र हमारे ऊपर है, क्योंकि यह आत्मनिर्भर बजट भारत के लिए ऐतिहासिक साबित होने वाला है। 
बाहरी दिल्ली ज़िले में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि आत्मनिर्भर बजट भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने वाला है। कोरोना महासंकट के बावजूद पेश किए गए इस शानदार बजट का पूरा भारत आज स्वागत करता है। 

केशवपुरम में दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और विधायक विजेन्द्र गुप्ता, दक्षिणी दिल्ली में प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, चांदनी चौक में प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, मयूर विहार में प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, नई दिल्ली में प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी, नजफगढ़ में प्रदेश उपाध्यक्ष जयवीर राणा, करोल बाग में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा व पश्चिमी दिल्ली में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव ने बजट पर विस्तृत चर्चा की। 

प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि दिल्ली के सभी 14 जिलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के आत्मनिर्भर बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। रविवार को दिल्ली भाजपा के सभी 280 मंडलों में कार्यकारिणी बैठक की जाएगी। जिसमें बजट के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों में हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार, प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रमुख हरिहर रघुवंशी के अलावा जिलाध्यक्ष राजकुमार भाटिया, विकेश सेठी, मोहन गोयल, मास्टर बिनोद कुमार, विनोद बछेती, रामकिशोर शर्मा, राजेश गोयल, प्रशांत शर्मा, देवेन्द्र सोलंकी बजरंग शुक्ला, सचिन भसीन, विजय सोलंकी, जगमोहन महलावत और रोहताश बिधूड़ी सहित प्रदेश,ज़िला और मंडल के पदाधिकारी उपस्थित 

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *