Post Views: 0
अमर चंद्र
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान देने वाला ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल अपने वार्षिक उत्सव “रामत्व” का आयोजन दिनांक 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को दोपहर 3 बजे से बद्रीनाथ पार्क में करने जा रहा है। यह भव्य सांस्कृतिक संध्या नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्री राम जी के आदर्शों और जीवन मूल्यों को समर्पित होगी, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएँ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
यह विशेष आयोजन विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय रामकिशन जोशी (रसिक) की पावन स्मृति को समर्पित है। वे एक सुशोभित लेखक, संवेदनशील कवि, जनहितैषी साहित्य प्रेमी एवं समाजप्रेमी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने समाज के प्रत्येक वंचित वर्ग तक शिक्षा पहुँचाने का संकल्प लिया था। उनका सपना था कि शिक्षा केवल सुविधा नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बने।
संस्थापक के इसी स्वप्न को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के निदेशक अमन जोशी शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व के समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। वे एक मिलनसार, सहृदय एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं, जो हर जरूरतमंद के साथ खड़े रहने और शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।
विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षाविदों और समाजबंधुओं से सादर अनुरोध किया है कि वे अपनी गरिमामयी उपस्थिति से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें और इस यादगार अवसर के सहभागी इस कार्यक्रम में अभिभावकों, अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है।
ग्रेट मिशन स्कूल परिवार ने सभी शिक्षाप्रेमियों एवं समाजबंधुओं से इस सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी उत्सव में सहभागिता का सादर आग्रह किया है।
Related