Post Views: 0
मुकेश सिन्हा बोलेश्रवण बाधित बच्चों और वयस्कों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य
अमर चंद्र
दिल्ली/बागेश्वर/गरुड़। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में OSEL Foundation और SFL Hearing Solutions की ओर से एक महत्वपूर्ण जनहितकारी पहल की जा रही है। 17 और 18 अगस्त 2026 को गरुड़ की कत्यूर घाटी स्थित रामलीला मैदान में निःशुल्क कान एवं आंखों की जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में लोगों को विशेषज्ञ परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा।
इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं शिव सिंह बिष्ट विशिष्ट अतिथि तथा बागेश्वर विधायक पार्वती दास विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। 
ज्ञात हो महाराष्ट्र भवन में पिछले महीने हुई मुलाकात के दौरान SFL Hearing Solutions के प्रतिनिधि से उत्तराखंड में हियरिंग केयर सेवाओं के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। कंपनी उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में Hearing Care Solutions क्लीनिकों का नेटवर्क बढ़ाने की योजना बना रही है।
वर्तमान में SFL Hearing Solutions का एक क्लीनिक देहरादून में संचालित हो रहा है। कंपनी की योजना आने वाले समय में उत्तराखंड के अन्य प्रमुख शहरों और क्षेत्रों तक अपनी सेवाओं का विस्तार करने की है, ताकि लोगों को सुनने से संबंधित समस्याओं के लिए बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं अपने आसपास ही उपलब्ध हो सकें।
सिर्फ हियरिंग एड देना नहीं, जिंदगी बेहतर बनाना हमारा उद्देश्य : मुकेश सिन्हा
SFL Hearing Solutions के निदेशक एवं ÖSEL Foundation से जुड़े मुकेश सिन्हा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल हियरिंग एड उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि सुनने में अक्षम बच्चों और वयस्कों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना, उन्हें बेहतर जीवन प्रदान करना और श्रवण स्वास्थ्य के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाना है।
उन्होंने कहा कि सुनने की समस्या को अक्सर लोग समय रहते गंभीरता से नहीं लेते। ऐसे में जांच और सही विशेषज्ञ सलाह के माध्यम से समस्या की पहचान कर लोगों को उचित दिशा देना बेहद जरूरी है। संस्था का प्रयास है कि श्रवण स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि उत्तराखंड के गांवों और पहाड़ी क्षेत्रों तक भी पहुंचे।
दो दिन सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगी जांच
आयोजकों के अनुसार 17 और 18 अगस्त को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निःशुल्क कान एवं आंखों की जांच की जाएगी। यह शिविर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा, जिन्हें सुनने में परेशानी है, कान से संबंधित समस्या है अथवा आंखों की जांच की आवश्यकता है।
17 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य जांच करना ही नहीं, बल्कि लोगों को श्रवण एवं नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध कराना भी है।
पहाड़ के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने की पहल
पहाड़ी क्षेत्रों में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच कई बार चुनौतीपूर्ण होती है। ऐसे में इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण एवं दूरदराज के लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शिविर का लाभ उठाएंगे।
मुख्य संदेश यही हैसुनने की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय पर जांच कराएं और बेहतर जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं।
Related