Post Views: 0
Amar sandesh नई दिल्ली,। भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली में आज संविधान दिवस के उपलक्ष में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा “संविधान दिवस समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने प्रभावी वक्तव्य दिया।
श्री गौतम ने कहा कि भारत का संविधान केवल शासन की रूपरेखा नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा, न्याय और समानता का मूलाधार है। उन्होंने कहा कि संविधान ने समाज के हर वर्ग, विशेषकर वंचित समुदायों को सम्मान और अधिकार दिए हैं, और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा इन मूल्यों की रक्षा और विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संविधान की प्रस्तावना के आदर्शों स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुता को समाज में व्यवहारिक रूप से उतारने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा को पुनः व्यक्त किया।
Like this:
Like Loading...
Related